पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्व हृदय दिवस पर विशेष: राजधानी के डॉक्टरों ने बचायी सुदर्शन की जान

विश्व हृदय दिवस पर विशेष: राजधानी के डॉक्टरों ने बचायी सुदर्शन की जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्डियोलॉजी सोसाइटी ऑफ इंडिया (सीएसआई) के सचिव डॉ दीपक गुप्ता की फाइल फोटो।
रांची। राजधानी के हृदय रोग विशेषज्ञों की पहल से 19 वर्षीय सुदर्शन की जान बच गई। हृदय रोग से पीड़ित सुदर्शन (गढ़वा) के इलाज का सारा खर्च कार्डियोलॉजी सोसाइटी ऑफ इंडिया (सीएसआई) और मेडिका प्रबंधन की ओर से उठाया गया। सुदर्शन के हार्ट की बैलूनिंग की गई और वह रविवार को ठीक होकर अपने घर चला गया।

इस संबंध में सीएसआई के सचिव डॉ दीपक गुप्ता ने बताया कि सुदर्शन को तीन दिन पहले इलाज के लिए मेडिका हॉस्पिटल लाया गया था। जांच में पाया गया कि उसके हार्ट में ब्लॉकेज है। इस कारण से उसके हार्ट का तुरंत बैलूनिंग किया जाना आवश्यक था।
हालांकि, मरीज के पास इलाज के पैसे नहीं थी। उसकी जांच बचाने के लिए उन्होंने सीएसआई के डॉ एचडी शरण, डॉ एसके पाल, डॉ अरुण सरकार से बात की। सभी डॉक्टर इलाज में होने वाले खर्च का 50 प्रतिशत हिस्सा वहन करने को तैयार हो गए।
इसके बाद उन्होंने मेडिका प्रबंधन और खुद के प्रयास से बाकी के 50 प्रतिशत इलाज का खर्च भी वहन किया। इसके बाद सुदर्शन का ऑपरेशन किया गया और वह ठीक होकर घर चला गया। डॉ गुप्ता ने बताया कि आगे भी कोई ऐसा गरीब मरीज आता है, तो उसके इलाज का खर्च सीएसआई उठाएगा।
आगे देखें हृदय रोग से पीड़ित गढ़वा जिले के रहने वाले सुदर्शन की तस्वीर -