रांची। रांची विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक के नाम ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में संचालित कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन फंड के नाम करेंट अकाउंट (07851011000113) से अब न तो राशि निकाली और न ही जमा की जा सकती है। इस संबंध में आरयू प्रशासन ने बैंक को निर्देश दे दिया है। साथ ही इस एकाउंट से हुए सभी लेन-देन (ट्रांजेक्शन) के रिकार्ड बैंक ने विवि को सौंप दिया है। इसके अलावा विवि ने अविलंब इस एकाउंट का ऑडिट कराने का निर्देश दिया है।
प्रतिकुलपति ने कहा कि बैंक से प्राप्त डिटेल और अन्य कागजात का अध्ययन कोई वित्त विशेषज्ञ ही कर सकता है। इसलिए वित्त पदाधिकारी और बैंक के पदाधिकारियों से इसका अध्ययन कराया जाए। उन्होंने कहा कि तत्काल ऑडिट कराने से इस खाते का सारा विवरण सामने आ जायेगा।
परीक्षा विभाग के एक कर्मचारी से भी खाते के बारे में पूछताछ की गई। खाते से संबंधित उपलब्ध रिकार्ड, कैशबुक और अन्य कागजात भी ले लिये गये हैं। सारे दस्तावेजों की जांच वित्त फाइनेंस एक्सपर्ट से करायी जायेगी।