फोटो : रांची यूनिवर्सिटी के रांची कॉलेज के बॉटनी डिपार्टमेंट में एग्जिबिशन सह बॉटनीकल फेस्ट के दौरान स्टूडेंट्स।
रांची। रांची यूनिवर्सिटी के रांची कॉलेज के बॉटनी डिपार्टमेंट में एग्जिबिशन सह बॉटनीकल फेस्ट का आयोजन हुआ। इसमें माइक्रोबायलोजी के स्टूडेंट्स शामिल हुए। इसमें स्टूडेंट्स ने पोस्टर, कोलाज, रंगोली के माध्यम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता संरक्षण के बारे में जानकारी दी।
उद्घाटन करते हुए प्राचार्य डॉ. यूसी मेहता ने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता से छात्रों में छिपी हुई प्रतिभा उभरकर सामने आती है। आत्मविश्वास बढ़ने के साथ व्यक्तित्व में भी निखार आता है। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. मालती केरकेट्टा ने भी विचार रखे। फेस्ट को सफल बनाने में डॉ. शालिनी लाल का अहम योगदान रहा। मौके पर डॉ. गीतांजली, डॉ. अर्पणा सिन्हा समेत अन्य फैकल्टी और स्टूडेंट्स थे।
प्रतियोगिता के ये हैं विजेता
एग्जिबिशन सह बॉटनिकल फेस्ट के विजेता प्रतिभागियों का लिस्ट जारी कर दी गई। इसमें रीना, शरद, अनिता, अमरदीप, लक्ष्मीकांत, राहुल, विवेक, विक्की, सूरज , जय, अन्नी शामिल है। प्राचार्य और फैकल्टी ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी है।
आगे देखें, रांची कॉलेज के बॉटनी डिपार्टमेंट में एग्जिबिशन सह बॉटनीकल फेस्ट की कुछ और तस्वीरें -
फोटो : आरके राकेश।