बर्निंग बस बना बदन इंटरस्टेट यात्री कोच
पांच यात्री झुलसकर मरे
एक महिला व उसके तीन वर्षीय मासुम की हुई शिनाख्त
बस के छत पर रखे चौकी के ऊपर मोटरसाईकिल में सड़क के ऊपर से गुजरी ११ हजार वायर के फंसकर टुटने से हुई दर्दनाक हादसा
फोटो : ६ से १६ तक
विश्रामपुर : पलामू जिला अंतर्गत विश्रामपुर थाना के समीप नावाडीह कला ग्राम में रविवार सुबह ९:५० बजे सुबह रायगढ़ (छतीसगढ़) से सासाराम (बिहार) जा रही अंतर्राजयीय बदन कोच बस के ऊपर ११ हजार विद्युत प्रवाहित एचटीलाइन के टूटकर गिर जाने से पांच यात्रियों की करंट से झुलकर तत्काल मौत हो गई। मरनेवालों में मां-बेटा व तीन अन्य यात्री शामिल है। वहीं करंट शॉक लगने से गंभीर रुप से घायल आठ यात्रियों को इलाज पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इनमें गढ़वा जिला के सिलीदाग (रमना) के यात्री विजय कुमार सोनी (३५ वर्ष) की काफी जल जाने के आलोक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओमप्रकाश ने एंबुलेंस से सदर अस्पताल मेदिनीनगर बेहतर इलाज हेतु भेजा। स्थानीय बस एजेंट के अनुसार बदन बस (बीआर २६ जी ०६१४)में लगभग ५० यात्री यात्रा कर रहे थे।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बदन स्लीपर कोच बस के छत पर लदे चौकी के ऊपर मोटरसाईकिल रखा हुआ था। वहीं विश्रामपुर से इटको होकर औरंगाबाद एनएच पथ को जोड़ने वाली पक्की सड़क के उपर से पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा के घर से थोड़ी दूर पर ११ हजार वोल्ट का एचटी लाइन काफी अर्से से नीचे लटक रहा था। इस जगह से बस के आगे गुजरने के क्रम में बाइक से हैंडिल में फंसकर विद्युत प्रवाहित तारटूट कर बस के ऊपर जा गिरा। इससे पूरे बस में हाई वोल्टेज करंट की धारा प्रवाहित हो गई। साथ ही बस के ऊपर में रखे सोफा व अन्य सामान में आग पकड़ ली। इसी बीच बस को उसी हालत में छोड़कर बस के चालक, कंडक्टर व खलासी निकल भागे। इधर बस में बैठे यात्री भी निकलकर भागने लगे। इनमें अफरा तफरी में पांच यात्री इसी में काफी देर तक फंसे रहे। ग्रामीणों की मदद पहुंचने के पहले हैवी करंट शॉक से जान गवां दिए। सूचना के बावजूद विद्युत विभाग से लाइन काटने में हुई देरी से बड़ी घटना घटी।