रांची। दुर्गा पूजा पंडाों के पट खुलने में मात्र एक दिन का समय बचा है। इसे देखते हुए शहर के सभी पूजा पंडालों के आसपास मेले जैसा माहौल बन गया है। बकरी बाजार में तो बंगाल के कलाकार सांसे थाम देने वाले करतब दिखाने को तैयार हैं। बकरी बाजार में एक दर्जन से अधिक झूले लगाए गए हैं, जहां बच्चों से लेकर हर उम्र के लोग मस्ती कर सकते हैं। लेकिन यहां पर इस बार भी सबसे अधिक आकर्षण का केन्द्र मौत का कुआं होगा। मौत का कुआं में रफ्तार का रोमांच दिखेगा। इसके लिए चार
मारुति 800 कार, छह मोटरसाइकिलें रखी गयी हैं। मौत के कुआं हर वर्ष मेला घूमने आए लोगों को आकर्षित करता है, लेकिन इस बार इसमें काफी व्यवस्था की गई है।