पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूजा पंडालों की सुरक्षा बढ़ी, बैग लेकर प्रवेश पर रोक

पूजा पंडालों की सुरक्षा बढ़ी, बैग लेकर प्रवेश पर रोक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के अन्तर्गत आने वाले सभी 65 पूजा पंडालों के पट 30 सितंबर को दोपहर से लेकर रात्रि 9 बजे तक खुल जाएंगे। समिति ने सभी पंडालों के पदाधिकारियों से नियत समय पर पंडाल का पट खोलने का आग्रह किया है, ताकि दर्शनार्थी षष्ठी के दिन से ही मां का दर्शन कर सके।
समिति के अध्यक्ष मुनचुन राय ने रविवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पूजा पंडालों में चार अक्टूबर तक मां का दर्शन किया जाएगा। पांच अक्टूबर को दोपहर बाद से विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। सभी प्रमुख पंडालों में सीसीटीवी और खुफिया कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा निजी सुरक्षाकर्मी प्रवेश द्वार पर ही दर्शनार्थियों पर नजर रखेंगे। किसी भी स्थिति में बैग लेकर पूजा पंडाल के अंदर प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने महिलाओं से बच्चों के पॉकेट में नाम, पता और फोन नंबर लिखकर पर्ची डालने, जेवर पहन कर नहीं निकलने का आग्रह किया है। मौके पर अशोक चौधरी सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।