- Hindi News
- एचआरडी में कॉलेज कर्मचारियों का वेतन निर्धारण प्रस्ताव पेंडिंग
एचआरडी में कॉलेज कर्मचारियों का वेतन निर्धारण प्रस्ताव पेंडिंग
रांची। झारखंड विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के संरक्षक कन्हैया मिश्र व सुदर्शन पांडेय ने संयुक्त रुप से रविवार को कहा कि रांची यूनिवर्सिटी समेत राज्य के पांचों विश्वविद्यालयों में 7500 कर्मचारी हैं। इसमें से लगभग डेढ़ हजार कॉलेज कर्मचारियों को आज पंचम वेतनमान मिल रहा है। इसके पे फिक्सेशन फाइल को मानव संसाधन विकास विभाग ने दबा रखा है। इससे कर्मचारियों को प्रतिमाह लगभग पांच हजार रुपए का नुकसान हो रहा है। इस मांग को लेकर कई बार विभागीय मंत्री और अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है। इसके बाद भी समस्याएं यथावत हैं। इस समस्या का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। महासंघ ने कहा कि एचआरडी ने पदों की कमी बताते हुए वेतन निर्धारण प्रस्ताव लटका रखा है। यह निराधार है। इसका प्रमाण है कि रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए कई बार उच्च स्तरीय बैठकें हुई हैं। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा नियुक्ति कराने का निर्णय भी लिया गया। कहा कि जब पद नहीं है तो अनुकंपा के आधार पर लगातार नियुक्तियां कैसे हो रही हैं।