तुपुदाना में खुली केनरा बैंक की शाखा
रांची : केनरा बैंक ने तुपुदाना में अपनी १२४वीं शाखा का शुभारंभ किया। इस शाखा का उद्घाटन करते हुए झारखण्ड सरकार के आपदा प्रबंधन सचिव एपी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना के अंतर्गत बैंक ज्यादा से ज्यादा खाते खोले। उन्होंने ग्राहकों को बैंक द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए कहा। मौके पर अंचल प्रमुख प्रमोद कुमार ने कहा कि हमारे बैंक में ग्राहकों के लिए सभी वित्तीय समाधान उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि बैंक के द्वारा प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत बड़ी संख्या में खाते भी खोले गए। इस अवसर पर सहायक महाप्रबंधक पीआर देव, एसआर सिंह, जीके मोहापात्रा सहित कई लोग मौजूद थे।