रांची। जम्मू कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एनएसयूआई द्वारा आठ दिवसीय रिलीफ कैंप का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व एनएसयूआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुमार राजा ने किया। रांची वापस आने के बाद रविवार को प्रेसवार्ता में कुमार राजा ने बताया कि
जम्मू कश्मीर में अपूरणीय क्षति हुई है। हर ओर तबाही का दृश्य है। एनएसयूआई के सदस्यों ने आठ दिनों तक दवाइयां, वस्त्र, खाद्य पदार्थ, कंबल समेत अन्य उपयोगी वस्तुओं का वितरण किया। राजा ने कहा कि विपरीत स्थिति में भी एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने राहत कार्य चलाया। इस अवसर राष्ट्रीय प्रतिनिधि कुमार रोशन ने कहा कि इसमें सभी लोगों को सहयोग के लिए आगे आना चाहिए।