आरएसएस को बुलबुल पक्षी नहीं, देश पर मर मिटने वाले नौजवानों की जरूरत है। आरएसएस यही चाहता है। यहां के अन्न, मिट्टी, जल ग्रहण करने वाला हर व्यक्ति हिंदुस्तानी है। चाहे वो हिंदू हो या मुसलमान। सिख हो या ईसाई। उसे अपने देश के प्रति कृतज्ञ होना चाहिए। उक्त बातें आरएसएस के क्षेत्र संपर्क प्रमुख अनिल ठाकुर ने कही। वो रविवार को आरएसएस रांची महानगर की ओर से पटेल पार्क मैदान, हरमू में आयोजित विजयादशमी उत्सव समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि संघ तो पर कल्याण, सीमा की रक्षा के लिए बना है। अध्यक्षता अभा आदिवासी विकास परिषद के महासचिव तेज प्रताप भगत ने की। इस मौके पर ध्वज पूजन के साथ-साथ शस्त्र व गुरु पूजन किया गया।
आकर्षक था पथ संचलन
विजयादशमी उत्सव में सबसे पहले पथ संचलन का कार्यक्रम हुआ। पटेल पार्क मैदान से शुरू हुआ,जो सहजानंद चौक, डीएवी कपिलदेव स्कूल, कडरू रोड, अरगोड़ा चौक, हरमू चौक होते हुए समारोह स्थल पहुंचा। इसमें काफी संख्या में स्वयंसेवक पूरे गणवेश में शामिल हुए। पूर्व विस अध्यक्ष सीपी सिंह, दीपक प्रकाश, सूर्यमनी सिंह समेत कई भाजपाई भी शामिल हुए।
आगे देखिए RSS के विजयादशमी उत्सव की तस्वीरें...
फोटो - संजय कपरदार।