पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली से २० लाख रुपए लेकर भागा कोडरमा निवासी, दिल्ली पुलिस को नहीं मिला सहयोग

दिल्ली से २० लाख रुपए लेकर भागा कोडरमा निवासी, दिल्ली पुलिस को नहीं मिला सहयोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। दिल्ली में रहने वाले एक व्यवसायी का कोडरमा के सतगांव थाना क्षेत्र के राउतडीह गांव निवासी युवक संदीप कुमार उर्फ संजीव कुमार पिछले दिनों बीस लाख रुपए लेकर फरार हो गया। उसकी खोज में आई दिल्ली पुलिस को कोडरमा पुलिस ने उचित सहयोग नहीं किया।
बिहार विधानसभा के प्राक्कलन समिति के सभापति इजहार अहमद ने इस सिलसिले में राज्य के गृह सचिव को पत्र लिखा और कोडरमा पुलिस की आलोचना करते हुए अनुरोध किया है कि संबंधित कर्मचारी को गिरफ्तार करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

बैंक में पैसा जमा करने गया तो वापस नहीं लौटा
दिल्ली के नया बाजार निवासी व्यवसायी पवन कुमार के यहां कोडरमा निवासी संदीप कुमार छह माह से हेल्पर के रूप में काम कर रहा था उसे बैंक में कैश जमा करने की जिम्मेदारी दी गई थी। एक अगस्त को संदीप बीस लाख रुपए लेकर ऑफिस से निकला। उसके साथ मालिक का भतीजा ज्ञानंद कुमार भी था। ज्ञानंद ने संदीप को एचडीएफसी बैंक लाहोरी गेट शाखा के पास छोड़ दिया और वापस चला आया। जब काफी देर बाद संदीप पैसा लेकर नहीं लौटा तो ज्ञानंद ने बैंक में जाकर उसका पता किया। वह वहां भी नहीं था। बैंक में जब राशि जमा करने के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि पैसा जमा नहीं हुआ है। इसके बाद उसकी खोज बीन की गई लेकिन वह भाग चुका था। इसके बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।