फोटो : होटल कैपिटल हिल में फूड फेस्टिवल 'शाही दावत' की जानकारी देते होटल के लोग।
रांची। राजधानी के कैपिटोल हिल के रेस्तरां येल्लो सफ्फायर में कबाब और बिरयानी फूड फेस्टिवल एक से तीन अक्टूबर तक होगा। इसका नाम शाही दावत दिया गया है क्यूंकि इसमें लखनऊ,
हैदराबाद, दिल्ली व कोलकाता के कबाब व बिरयानी का स्वाद रांची में ले सकते हैं।
सोमवार को डायरेक्टर संजय भाटिया और आशीष भाटिया ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लजीज व्यंजनों का लुप्त शाही अंदाज मे प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि एग्जिक्यूटिव शेफ मृणाल बख्शी का प्रयास है कि हर फूड फेस्टिवल की तरह इस बार भी नय और प्रसिद्ध पकवानों को प्रमाणिका अंदाज में परोसा जाए।
इसमें प्रौंस लेमन कबाब, अदरकी पाम्पलेट, कसुंदी फिश टिक्का, मलाबारी स्पाइसी चिकेन टिक्का, खट्टी मिठ्ठी आलू अचारी, कॉर्न पनीर की टिक्की, धनिया मनी बिरयानी, कच्ची मुर्ग बिरयानी, पनीर टिक्का मसाला समेत अन्य व्यंजन शामिल है। प्रबंधक सतीश चंद्र मिश्र ने बताया कि अगस्त में भी कुजिन्स ऑफ न्यू एस फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया था, जिसका लोगों ने काफी सराहना की थी।
फोटो : आरके राकेश।