रांची। राज्य सरकार जेल में सुरक्षा प्रबंध मजबूत करने की तैयारी चल रही है। राज्य के तीन बड़े जेलों रांची, जमशेदपुर और धनबाद में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जैप आईटी ने सीसीटीवी कैमरे की आपूर्ति, मेंटनेंस के लिए टेंडर आमंत्रित करने की प्रक्रिया प्रारंभ की है।
इसके तहत जेल में 20 फिक्स 5 मूविंग कैमरे लगेंगे। एक मूविंग कैमरा जेल के बीच चार दीवारों पर लगेंगे। इनकी विजुअलिटी 500 मीटर होगी। यानी कैमरे से आगे पीछे मिलाकर एक किमी तक नजर रखी जा सकेगी। इनमें नाइट विजन जूम सुविधा भी रहेगी।
जेलों में पहुंचता है आपत्तिजनक सामान
जेल के अंदर कई आपत्तिजनक सामान पहुंचता है। कई बार निरीक्षण के दौरान ये बरामद हुए हैं। जेल गेट पर अब सीसीटीवी कैमरा लगेगा, जहां कैदियों और जेलकर्मियों की भी जांच हो सकेगी।