फोटो : शुभ संस्कार क्रिएटिव डांस अकादमी की ओर सोमवार को पूजा उत्सव के दौरान डांस करती स्टूडेंट्स।
रांची। शुभ संस्कार क्रिएटिव डांस अकादमी की ओर सोमवार को पूजा उत्सव का आयोजन हुआ। इस अवसर पर धुना और गरबा का आयोजन हुआ, जिसमें कला, शुभा, जया, गौरी, अम्बा, ग्रुप के लगभग नब्बे लोगो ने भाग लिया।
इस अवसर पर निदेशक सी. शालीना ने भी सभी विद्यार्थियों को प्रसाद का वितरण किया। बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सभी विद्यार्थियों ने विशिष्टता सहित प्रथम श्रेणी में नृत्य की है। बहुत बड़ी संख्या में अभिभावक तथा अतिथि गण पूरे कार्यक्रम में मौजूद रहे एवं कार्यक्रम में भाग लिया।
फोटो : पवन कुमार।