पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झाविमो को झटका,जोबा मांझी झामुमो में शामिल

झाविमो को झटका,जोबा मांझी झामुमो में शामिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड विकास मोर्चा की उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री जोबा मांझी आज झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गयी। उन्होंने झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन के समझ पार्टी की सदस्यता ली। उनके साथ पश्चिमी सिंहभूम के जेवीएम के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। झामुमो शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि वे घर वापसी कर रही हैं। झामुमो की टिकट पर वह इस बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। इस अवसर पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन ने कहा कि उनकी कोशिश पुराने लोगों की घर वापसी कराने की है। इस क्रम में राज्य के विभिन्न इलाकों में सक्रिय नेता झामुमो में शामिल हो रहा हैं। उन्होंने दावा किया कि हेमंत सोरेन सरकार के कामकाज बेहतर है जिससे प्रभावित होकर लोग झामुमो में आरहे हैं। इस मौके पर उद्योग मंत्री चंपई सोरेन भी मौजूद थे।