पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रांची में पीएनबी का २६वां एटीएम खुला

रांची में पीएनबी का २६वां एटीएम खुला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची : पंजाब नेशनल बैंक का २६वां एटीएम सोमवार को विद्यापति नगर, कांके रोड में खोला गया। इसका शुभारंभ झारखंड मंडल के उप महाप्रबंधक विनोद कुमार महाजन ने किया। इन्होंने कहा कि कहा कि अब झारखंड में पीएनबी के कुल १०७ एटीएम हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पीएनबी इस बात के लिए कृत संकल्प है कि झारखंड को बैंकिंग की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। महाजन ने यह भी कहा कि मार्च २०१५ तक पीएनबी २३ और एटीएम झारखंड में स्थापित करेगा।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद थे। समारोह में कांके रोड शाखा की प्रबंधक नीलम पुष्पलता हंस के साथ मंडल कार्यालय के आई.टी.विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक किसलय तिवारी, समस्त स्टाफ सदस्य और पीएनबी एसएन गांगुली रोड शाखा के प्रबंधक प्रशांत शांडिल्य उपस्थित थे। शाखा प्रबंधक नीलम हंस ने बताया कि इस क्षेत्र के ग्राहकों की बैंकिंग आवश्यकता को पूर्ण करने में पीएनबी हमेशा ही अग्रणी रहा है।