- Hindi News
- कृषि बाजार समिति भंग करने के अभियान की निंदा
कृषि बाजार समिति भंग करने के अभियान की निंदा
रांची : कृषि बाजार समिति, पंडरा के कृषक प्रतिनिधि सह उपाध्यक्ष राधाकांत तिवारी की अध्यक्षता में कृषक प्रतिनिधियों की एक बैठक संपन्न हुई। इसमें सभी ने सर्वसम्मति से कृषि बाजार समिति को भंग करने के अभियान की निंदा की। बैठक में इस अभियान के खिलाफ पूरे राज्य के किसान प्रतिनिधियों द्वारा एकजुट होकर ९ अक्टूबर को रांची में जमा होने का निर्णय लिया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कृषि मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुधीर प्रसाद, विकास आयुक्त आरएस पोद्दार से मिलकर बाजार समिति को भंग नहीं करने का आग्रह किया जाएगा। मौके पर मांडर प्रखंड के किसान प्रतिनिधि बिरसा उरांव, चान्हो, बुढ़मू और कांके के कृषक प्रतिनिधि नागेश्वर महतो, अनगड़ा, सिल्ली के कृषि प्रतिनिधि जलनाथ चौधरी, खीजरी प्रखंड के खेदुआ नायक , नगड़ी के बांदे उरांव व ओरमांझी के दुर्गा शंकर साहू सहित कई लोग मौजूद थे। बैठक में झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष उदय शंकर ओझा मुख्य रूप से उपस्थित थे।