- Hindi News
- महिला मतदानकर्मियों को नहीं जाना होगा पंडरा
महिला मतदानकर्मियों को नहीं जाना होगा पंडरा
नोट : मोरहाबादी में पोलिंग पार्टियों की रवानगी की खबर के साथ
भास्कर संवाददाता. रांची
डीसी विनय कुमार चौबे ने कहा है कि चुनाव की समाप्ति के बाद जिन विधानसभा में महिला मतदानकर्मियों को चुनाव ड्यूटी दिया गया है। उन्हें पंडरा स्थित स्ट्रांग रूम में नहीं जाना है। वे मतदान के बाद इवीएम, वीवी पैट सील करने के बाद बूथ से ही अपने घर लौट जाएंगी। सिर्फ पुरुष मतदानकर्मी ईवीएम, वीवी पैट लेकर स्ट्रांग रूम में आएंगे और ईवीएम को जमा कराएंगे।
<ह्यह्लह्म्शठ्ठद्द>०० सुबह सात बजे से मतदानह्यह्लह्म्शठ्ठद्द>
पांचों विधानसभा में सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। लेकिन, सिल्ली और खिजरी में दिन के तीन बजे मतदान समाप्त हो जाएगा। वहीं, रांची, हटिया और कांके में शाम पांच बजे तक मतदान होगा। प्रत्येक पीठासीन पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अगर मतदाता सिर्फ वोटर पर्ची लेकर मतदान करने आता है, तो उसे वोट देने देंगे। जिनके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है, लेकिन मतदाता सूची में नाम है तो वे चुनाव आयोग द्वारा मान्य कोई भी पहचान पत्र दिखाकर वोट दे सकते हैं।
<ह्यह्लह्म्शठ्ठद्द>०० रांची, हटिया, कांके में वीवी पैट का प्रयोगह्यह्लह्म्शठ्ठद्द>
रांची, हटिया, कांके विधानसभा के सभी बूथों पर वीवी पैट मशीन उपलब्ध रहेगा। इस मशीन की खासियत यह है कि मतदाता को अपने द्वारा किए गए वोट का चुनाव चिन्ह और प्रत्याशी के नाम का पर्ची दिखेगा। उक्त पर्ची बाहर नहीं निकलेगी, लेकिन मतदाता देख सकते हैं। इस पूरी प्रक्रिया में करीब १४ सेंकेंड का समय लगेगा। जबतक पर्ची कटकर डिब्बे में गिरेगी तब बीप की आवाज आएगी। यानी मतदान सफल रहा। कुल १३६८ वीवी पैट मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। बूथ तक पहुंचाने के लिए एक-एक मजदूर लगाया गया है। वहीं, प्रत्येक बूथों पर एलईडी लाइट्स की भी व्यवस्था की गयीं है.
<ह्यह्लह्म्शठ्ठद्द>०० पंडरा में बढ़ाए गए हैं काउंटरह्यह्लह्म्शठ्ठद्द>
डीसी चौबे ने बताया कि मतदान के बाद स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा करने के लिए पंडरा स्थित स्ट्रांग रूम में सुविधाएं बढ़ा दी गयीं है। प्रत्येक विधानसभा वार अलग-अलग काउंटरों की संख्या बढ़ायी गयीं है। प्रत्येक काउंटर से ६० ईवीएम जमा किए जाएंगे। वहीं, मतदानकर्मियों के लिए टेंट, खाने, पेयजल की सुविधा मुहैया करायी जाएगी। खिजरी और सिल्ली विधानसभा के ईवीएम रात ९.३० बजे तक और हटिया, रांची, कांके के ईवीएम को रात ११.३० बजे तक सील कर दिया जाएगा। वहीं, स्ट्रांग रूम की तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयीं है। पंडरा ओपी, स्टेट आम्र्स फोर्स और सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती की गयीं है।