पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच विधानसभा में पोलिंग कराने के लिए पार्टियों की रवानगी

पांच विधानसभा में पोलिंग कराने के लिए पार्टियों की रवानगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(अपने-अपने क्षेत्रों की चुनाव सामग्री लेने के लिए लाइन में लगे पोलिंग पार्टियों के सदस्य।)
 
रांची। मोरहाबादी मैदान स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में पोलिंग पार्टियों को ब्रीफिंग करते हुए जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त विनय कुमार चौबे ने कहा कि आपलोग आज शाम जैसे ही क्लस्टर पर पहुंचेंगे, वहां से एसएपी लिखकर एसएमएस करना है। नौ दिंसबर को सुबह में छह बजे मॉक पोल करने के बाद एमपी लिखकर और सुबह सात बजे पोलिंग स्टार्ट होने के बाद पीएस लिखकर 9471735335 पर एसएमएस करेंगे। साथ ही प्रत्येक दो-दो घंटे पर पोलिंग परसेंटेज की भी जानकारी एसएमएस के जरिए देना है।
 
चौबे ने कहा कि कलस्टर पर घर जैसा तो आराम नहीं मिलेगा। थोड़ी-बहुत सुविधा मुहैया करायी गयी है। लेकिन, 30 घंटे बाद हम सभी सकुशल पंडरा में मिलेंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि फ्री फेयर एंड पीसफूल पोल हो।
 
एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। अधिकांश बूथों को पारा मिलिट्री फोर्स कवर कर रही है। इसलिए आप भयमुक्त होकर पोलिंग कराएं। कलस्टर से बूथों तक पैदल ही आना जाना करेंगे। साथ में पूरी सावधानी के साथ सतर्क भी रहेंगे।
 
उक्त ब्रीफिंग के बाद रांची, हटिया, कांके, खिजरी और सिल्ली के लिए पोलिंग और पेट्रोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया। इनके लिए बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम और एस्ट्रोटर्फ हाकी स्टेडियम में व्यवस्था की गयी थी। मौके पर सभी विधानसभा क्षेत्रों के रिर्टनिंग अफसर और सभी कोषांग के प्रभारी मौजूद थे।
 
आगे पढ़ें, हमारे चुनाव सिस्टम को देखने पहुंची केन्याई टीम
 
फोटो - राजीव गोस्वामी।