रांची। देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत आयोजित किए जा रहे निर्वाचन पद्धति को देखने के लिए केन्या का एक दल रांची पहुंचा। दल में नौ लोग शामिल थे। इसका नेतृत्व नीमा कैंसिया कर रही थीं। साथ में जिला प्रशासन के लोग थे।
टीम दिन के 11 बजे मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फूटबॉल स्टेडियम में पहुंची। यहां पर पोलिंग पार्टियों की रवानगी, पोलिंग मैटेरियल्स, वीवीपैट, ईवीएम सेल को देखा। टीम में विंसेट साइताबुरु, बी साकी, मो एरेस, पीटर मुईगई, एवने मुटाई, डेनियल लेनारम, सैमुएल नैटुला और बी ओबोनगोया शामिल थे। टीम स्टेडियम में कई जगहों पर जाकर मतदानकर्मियों से मुलाकात की। डीसी विनय कुमार चौबे से चुनावी प्रक्रिया की जानकारी ली।
डीसी ने उन्हें सारे सिस्टम को विस्तार से बताया। मालूम हो कि उक्त दल को भारत निर्वाचन आयोग ने रांची भेजा है। दल के सदस्य नौ दिसंबर को मतदान की प्रक्रिया को भी देखेंगे।