- Hindi News
- १५ लाख वोटरों के लिए १७६८ बूथ, इनमें हैं ११८५ सेंसेटिव बूथ
१५ लाख वोटरों के लिए १७६८ बूथ, इनमें हैं ११८५ सेंसेटिव बूथ
०० सिल्ली विधानसभा
कुल बूथों की संख्या २४७ है। इनमें १७५ अतिसंवेदनशील और ७२ संवेदनशील बूथ हैं। इस विधानसभा में कुल एक लाख ८३ हजार ९९० मतदाता हैं। इनमें ९४ हजार ४७९ पुरुष और ८९ हजार ५११ महिला मतदाता हैं। यहां चुनाव संपन्न कराने के लिए ९८८ मतदानकर्मियों की तैनाती की गयी है। लोकसभा में यहां ७२.८४ फीसदी मतदान हुआ था।
०० खिजरी विधानसभा
कुल बूथों की संख्या ३३५ है। इनमें ११९ संवेदनशील और १९६ अतिसंवेदनशील बूथ हैं। इस विधानसभा में एक लाख ५४ हजार २६९ पुरुष और एक लाख ४१ हजार ९१ महिला मतदाता हैं। कुल मतदाताओं की संख्या दो लाख ९५ हजार ३६० है। चुनाव संपन्न कराने के लिए १३४० मतदानकर्मियों को तैनात किया गया है। लोकसभा चुनाव में ६५.५४ फीसदी मतदान हुआ था।
०० रांची विधानसभा
रांची विधानसभा में कुल ३६४ बूथ बनाए गए हैं। इनमें ७३ संवेदनशील और २८३ अतिसंवेदनशील बूथ हैं। यहां कुल मतदाताओं की संख्या तीन लाख १९ सौ २८ है। इनमें एक लाख ६२ हजार साठ पुरुष और एक लाख ३९ हजार ८६८ महिला मतदाता हैं। मतदान संपन्न कराने के लिए १४५६ मतदानकर्मियों की तैनाती की गयी है।
०० हटिया विधानसभा
कुल बूथों क संख्या ४३४ है। इनमें से १५१ संवेदनशील और २४९ अतिसंवेदनशील बूथ हैं। कुल मतदाता की संख्या तीन लाख ७६ हजार १६४ है। इनमें एक लाख ९८ हजार २२२ पुरुष और एक लाख ७७ हजार ९४२ महिला मतदाता हैं। मतदान संपन्न कराने के लिए १७३६ मतदानकर्मियों की तैनाती की गयी है। लोकसभा चुनाव में यहां ५७.९५ फीसदी मतदान हुआ था।
०० कांके विधानसभा
कुल बूथों की संख्या ३८८ है। इनमें से ९९ संवेदनशील और २८२ अतिसंवेदनशील बूथ हैं। कुल मतदाता की संख्या तीन लाख ४१ हजार ६६२ है। इनमें से एक लाख ८० हजार ५९१ पुरुष और एक लाख ६१ हजार ७१ महिला मतदाता हैं। मतदान संपन्न कराने के लिए १५५२ मतदानकर्मियों की तैनाती की गयी है। लोकसभा चुनाव में ६३.३७ फीसदी मतदान हुआ था।