पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरयू इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल में होंगे २२ इवेंट

आरयू इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल में होंगे २२ इवेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। रांची यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल तीन दिनों तक 12 से 14 दिसंबर तक होगा। आरयू ने इस फेस्टिवल के आयोजन की जिम्मेदारी आयोजक रांची कॉलेज है। उद्घाटन समारोह 12 दिसंबर मोरहाबादी स्थित बेसिक साइंस भवन के आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे से होगा। वहीं समापन समापन समारोह इसी हॉल में दोपहर १२.३० बजे से होगा। इसमें २२ इवेंट होंगे। इसमें समारोह में १५ कॉलेज के भाग लेने की संभावना है। इसमें १३ कॉलेजों का इंट्री हो चुका है। उद्घाटन समारोह के समारोह के चीफ गेस्ट रांची विवि के वीसी डॉ. एलएन भगत, विशिष्ट अतिथि प्रोवीसी डॉ. रजीउद्दीन, अतिथियों का स्वागत रांची कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यूसी मेहता, डीएसडब्ल्यू डॉ. एससी गुप्ता समारोह पर प्रकाश और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. एपी साहा करेंगे।

अपने ही समारोह में चीफ गेस्ट बने वीसी

इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल का आयोजन रांची यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। अपने ही कार्यक्रम में विवि के सर्वोच्च पद आसिन वीसी समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। जबकि प्रोवीसी डॉ. एम रजीउद्दीन विशिष्ट अतिथि होंगे। अपने ही कार्यक्रम में एक-दूसरे को सम्मानित करने का अवसर भी मिलेगा। समारोह का मिनट टू मिनट कार्यक्रम से यह जानकारी मिली है।

इन कॉलेजों की हुई है इंट्री

आरयू इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल के लिए १३ कॉलेजों की इंट्री हुई है। इसमें जेएन कॉलेज धुर्वा, केओ कॉलेज गुमला, बिरसा कॉलेज खूंटी, मांडर कॉलेज, पीपीके कॉलेज बुंडू, केसी भगत कॉलेज बेड़ो, डोरंडा कॉलेज, वीमेंस कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज, बीएन जलान कॉलेज गुमला, गोस्सनर कॉलेज, रांची कॉलेज, रांची यूनिवर्सिटी पीजी डिपार्टमेंट शामिल है। संत जेवियर कॉलेज, एसएस मेमोरियल कॉलेज एक-दो दिनों में समारोह में शामिल होने के लिए इंट्री करा सकते हैं।