पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चेकिंग के दौरान वाहन से ढाई लाख रुपये की राशि बरामद

चेकिंग के दौरान वाहन से ढाई लाख रुपये की राशि बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची/रामगढ़। झारखंड में रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर से सोमवार को एक वाहन की जांच के दौरान ढाई लाख रुपये से अधिक की धनराशि बरामद की गयी है। रामगढ़ के उपायुक्त अबु इमरान और उप विकास आयुक्त राजेश्वरी बी की अगुआई में चितरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 23 पर सुबह दस बजे के आसपास वाहनो की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक वाहन से दो लाख 60 हजार रुपये की धनराशि बरामद हुयी। बताया कि वाहन चालक से इस धनराशि के स्रोत के बारे में पूछताछ की जा रही है।