रांची। सोमवार को विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस का आयोजन डोरंडा स्थित इंस्टीट्यूशन ऑफ़ इंजीनियर्स के सभागार में किया गया। बीआईटी मेसरा के कम्प्यूटर विभाग के डॉ जी साहू. डॉ संदीप दत्ता के अलावा इंस्टीट्यूशन ऑफ़ इंजीनियर्स के रांची चैप्टर के अध्यक्ष शिवानंद रॉय सहित कई तकनीकी विशेषज्ञ उपस्थित थे। विशेषज्ञों ने ने कम्प्यूटर शिक्षा एवं इसकी व्यापक उपयोगिता पर प्रकाश डाला और कहा कि आज के समय में कंप्यूटर जानना सभी के लिए जरूरी है।