रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जिले की सभी शराब दुकानें अब नौ दिसंबर को मतदान के बाद खुलेंगी। यह जानकारी उत्पाद विभाग के अस्सिटेंट कमिश्नर राजेश कुमार ने दी। बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए ऐहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है। सभी दुकानें चुनाव से 48 घंटे पूर्व से सात दिसंबर की शाम से ही बंद है।
जैसे ही मतदान कार्य संपन्न होगा। इसके बाद खोलने का आदेश दिया गया है। मालूम हो कि चुनाव में शराब की बिक्री बढ़ जाती है और मतदान प्रभावित करने के उद्देश्य से राजनीतिक दल व प्रत्याशी इसका इस्तेमाल करते हैं। इसलिए यह कार्रवाई की गयी है।