पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंडो नेपाल इंटर स्टेट सुपर क्रिकेट के लिए नीरजा सहाय के दो छात्रों का चयन

इंडो नेपाल इंटर स्टेट सुपर क्रिकेट के लिए नीरजा सहाय के दो छात्रों का चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। डीएवी नीरजा सहाय के दो छात्र अविनाश कुमार श्रीवास्तव (कक्षा 10) और यश राज (कक्षा नौ) का चयन इंडो नेपाल स्टेट सुपर क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इसका आयोजन 9 से 12 दिसंबर के बीच पोखरा नेपाल में किया जाएगा। इस चैंपियनशिप के लिए झारखंड की टीम को आमंत्रित किया हया है। 17 सदस्यों की टीम 7 दिसंबर को रांची से नेपाल के लिए प्रस्थान कर चुकी है। चयनित छात्रों का अभ्यास पीटी शिक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कराया। चयनित छात्रों को स्कूल की प्राचार्या शंकुतला सैनी ने बधाई दी है।