पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाई मायोपिया रोग की चपेट में अघिकांश छात्राएं

हाई मायोपिया रोग की चपेट में अघिकांश छात्राएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। रांची यूनिवर्सिटी के वीमेंस कॉलेज के आट्स ब्लॉक में सोमवार को नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में छात्राओं ने आंख की जांच कराई। जांच से पता चला कि अधिकांश छात्राएं हाई मायोपिया हाई हायपर मेट्रोपिया नेत्र रोग के चपेट में हैं।
वासन आई केयर की ओर जांच में लगी टीम में सुश्री रचना, लोकृति रोहित और संदीप तिवारी थे। इससे पहले प्राचार्य डॉ. मंजु सिन्हा ने कैंप का उद्घाटन करते हुए कहा कि सफलता पाने के लिए अपनी आंखों को स्वस्थ रखना जरूरी है। इस जांच में रचना ने छात्राओं को आंखों से संबंधित जानकारियां देते हुए कहा कि रूटीन आई चेकअप कराना जरूरी है। इस शिविर में दो सौ छात्राएं शामिल हुईं।