पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदान को लेकर ऊर्जा विकास निगम में छुट्टी,जीरो कट की खास तैयारी

मतदान को लेकर ऊर्जा विकास निगम में छुट्टी,जीरो कट की खास तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। झारखंड ऊर्जा विकास निगम और उसकी तीनों बिजली कंपनियों के मुख्यालय में कल छुट्टी रहेगी। रांची में मतदान होने की वजह से कार्यालय बंद रखने का फैसला रखा गया है । जिससे कर्मचारियों को मतदान करने में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। हालांकि निगम की आपातकालीन सेवा रोजाना की तरह काम करेगी।
वहीं चौथे चरण के मतदान के लिए निगम ने खास तैयारी की है। अबाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजली वितरण निगम ने मांग के अनुसार बिजली की व्यवस्था की है। वहीं अपने कर्मचारियों को अलर्ट पर रहने को कहा है। झारखंड ऊर्जा संचरण निगम ने ट्रांसमीशन लाइन के देख रेख और एसएलडीसी के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए इंजीनियरों की टीम तैनात की है।