पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षण शुल्क नीति पर नई सरकार लेगी निर्णय

शिक्षण शुल्क नीति पर नई सरकार लेगी निर्णय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता, रांची
राज्य के प्राइवेट स्कूलों में शिक्षण शुल्क के निर्धारण पर नई सरकार निर्णय लेगी। यह नीतिगत मामला है इसलिए अब चुनाव के बाद इस संबंध में कोई फैसला लिया जाएगा। यह जानकारी राज्य सरकार की ओर से सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट को दी गई। प्राइवेट स्कूलों में मनमाने तरीके से फीस निर्धारित करने तथा बढ़ाने की कार्रवाई के संबंध में दायर जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान सरकार ने कोर्ट को यह जानकारी दी। कोर्ट ने सरकार का पक्ष सुनने के बाद सुनवाई की अगली तिथि तय की। जस्टिस आरआर प्रसाद की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के बाद दो सप्ताह के बाद सुनवाई की तिथि निर्धारित की।
उल्लेखनीय है कि कोर्ट ने इस मामले में स्वतः: संज्ञान लिया था और राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि देश के दूसरे वैसे राज्यों की तर्ज पर जहां प्राइवेट स्कूलों के लिए सरकार ने नीतियां बनाई हैं। उसका अध्ययन कर यहां भी एक नीति बनाए। इस मामले की सुनवाई के बाद सरकार ने चुनाव का हवाला देते हुए मामले को अगली सरकार के गठन तक के लिए लंबित रखने की बात कही।