पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमएलए एमपी पर दायर मुकदमों की जांच तीन माह में पूरा करने का आदेश

एमएलए एमपी पर दायर मुकदमों की जांच तीन माह में पूरा करने का आदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता, रांची
राज्य के ५९ विधायकों पर दर्ज आपराधिक मामलों की जांच के संबंध में दायर जनहित याचिका का निष्पादन झारखंड हाईकोर्ट ने सोमवार को कर दिया। इस मामले में सरकार का पक्ष सुनने के बाद कोर्ट ने लंबित जांचों को तीन माह में पूरा करने का आदेश देते हुए मामले का निष्पादन किया। इस संबंध में झारखंड अगेंस्ट करप्शन की ओर से एक जनहित याचिका दायर की गई थी जिसमें सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए राज्य के आरोपी विधायकों और एक सांसद के विरुद्ध जांच जल्द करने तथा इस संबंध में फाइनल रिपोर्ट सौंपने का आदेश पारित करने का आग्रह किया गया था।
जस्टिस आरआर प्रसाद की खंडपीठ ने सोमवार को मामले की सुनवाई की। सरकार की ओर से महाधिवक्ता की ओर से बताया गया कि अधिकांश मामलों में जांच पूरी हो गई है। कुछ गिने चुने मामलों में जांच चल रही है, जल्द ही इनमें चार्ज सीट सौंप दी जाएगी। कुछ अन्य ऐसे मामले हैं जिनके संबंध में अन्य वाद भी चल रहे हैं। सरकार का पक्ष सुनने के बाद कोर्ट ने मामले को निष्पादित कर दिया।