- Hindi News
- गढ़वा में गर्भाशय निकालने का मामला निष्पादित
गढ़वा में गर्भाशय निकालने का मामला निष्पादित
भास्कर संवाददाता, रांची
गढ़वा जिले में इलाज के दौरान लगभग डेढ़ सौ महिलाओं का गर्भाशय निकालने के बाद इस संबंध में कार्रवाई का आदेश देने के लिए दायर जनहित याचिका का निष्पादन झारखंड हाईकोर्ट ने सोमवार को कर दिया। सरकार की ओर से बताया गया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा कई लोगों को आरोपी बनाया गया है। मामले की ज चल रही है। जांच में जिनके विरुद्ध आरोप सत्य पाए जाएंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट ने इसे मेडिकल एक्ट का उल्लंघन मानते हुए उसके अनुरूप कार्रवाई की बात कही तथा जनहित याचिका का निष्पादन कर दिया।
उल्लेखनीय है कि इस संबंध में स्माइल इंडिया नामक संस्था ने गढ़वा में चिकित्सकों द्वारा कई महिलाओं के गर्भाशय निकालने की बात कहते हुए इस संबंध में कार्रवाई का आदेश देने का आग्रह किया था। सरकार द्वारा कार्रवाई की बात कहे जाने के बाद कोर्ट ने मामला निष्पादित कर दिया।