पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एचईसी ने जेएससीए पर लगाया करार उल्लंघन का आरोप

एचईसी ने जेएससीए पर लगाया करार उल्लंघन का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाईकोर्ट को बताया, जेएससीए के कार्य पारदर्शी नहीं
भास्कर संवाददाता, रांची
एचईसी ने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यों में पारदर्शिता का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने धुर्वा में बने स्टेडियम व स्पोर्टस कांप्लेक्स के लिए हुए लीज करार के नियमों का उल्लंघन किया है। एचईसी ने पचास लाख रुपये एकड़ की दर से जेएससीए को १५.८५ करोड़ रूप ये में ३१.७० एकड़ भूमि लीज पर दी थी। इस जमीन का उपयोग क्रिकेट और स्पोर्टस के लिए किया जाना था। इसका व्यवसायिक उपयोग या इसपर क्लब और फाइवस्टार होटल के निर्माण की अनुमति एच इसी ने नहीं दी है।
एच इसी ने राकेश कुमार द्वारा जेएससीए स्टेडियम के जमीन के व्यवसायिक उपयोग के संबंध में दायर जनहित याचिका की सुनवाई में अपना पक्ष रखते हुए उक्त जानकारी दी। एच इसी ने कोर्ट को बताया कि २५ जून २००८ को हुए लीज करार के मुताबिक जेएससीए को एच इसी को पांच प्रतिशत गेट मनी देना था। यह वह राशि है जो क्रिकेट के टिकटों की बिक्री से जेएससीए को होती है। इसके अलावा उसे मैच के सौ टिकट भी दिए जाने थे परंतु जेएससीए टिकटों के निर्धारण में पारदर्शिता नहीं रखता और न ही उसे टिकट देता है। इसके अलावा स्टेडियम में कहीं भी एच इसी का लोगो भी नहीं लगाया गया है। सुनवाई के दौरान प्रार्थी ने अपना पक्ष रखने के लिए समय की मांग की जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। सुनवाई के बाद जस्टिस आरआर प्रसाद की खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई १३ जनवरी को सुनिश्चित की।