पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीसरे चरण की १७ सीटों पर मतदान शुरू

तीसरे चरण की १७ सीटों पर मतदान शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(झारखंड में ग्रामीण क्षेत्र के एक बूथ पर तैनात जवान और लाइन में लगे मतदाता।)
रांची। झारखंड में तीसरे चरण के तहत मंगलवार को 17 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। गिरिडीह जिले में नक्सली फायरिंग समेत कई स्थानों पर छिटपुट झड़प के बावजूद बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इन सीटों पर ओवरऑल 61 फीसदी वोटिंग हुई है।
गिरिडीह जिले के गांवा थाना क्षेत्र स्थित केंदुआडीह जंगल में नक्सलियों ने मंगलवार सुबह करीब छह बजे फायरिंग कर मतदान प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश की, जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों ओर से करीब 40 राउंड गोलियां चलीं। घटना में दोनों ओर से कोई हताहत नहीं हुआ।
सरायकेला-खरसावां जिले में अहले सुबह करीब तीन बजे भाजपा और झाविमो कार्यकर्ताओं के बीच फायरिंग हुई, जिसके बाद पुलिस ने ईचागढ़ के झाविमो विधायक अरविंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वोटिंग के दौरा बरही के एक बूथ पर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मामूली भिड़ंत हुई। वहीं बरही के ही एक अन्य बूथ पर पीठासीन अधिकारी की शिकायत पर स्थानीय मुखिया की सुरक्षा बलों ने जमकर पिटाई कर दी।
17 में से 14 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक और तीन क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक वोटिंग हुई। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराने के लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। आसमान से निगरानी के लिए चार हेलिकॉप्टर भी लगाए गए थे। दूसरे राज्यों से सटी सीमाओं को सील कर दिया गया था। बूथों पर अर्द्धसैनिक बल, झारखंड जगुआर, जैप, इंडियन रिजर्व बटालियन और जिला पुलिस के जवान तैनात रहे।
इन्होंने भी डाला वोट
रांची में केंद्रीय झारखंड के राज्यपाल डॉ सैय्यद अहमद, लेखिका व झामुमो प्रत्याशी डॉ महुआ माजी, टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने डाला वोट। हजारीबाग में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, कोडरमा में मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सिल्ली में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने भी किया मताधिकार का प्रयोग।
इन सीटों पर वोट : झारखंड के कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, रामगढ़, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, धनवार, गोमिया, बेरमो, ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी सीट पर 3 बजे तक मतदान हुआ। वहीं रांची, हटिया और कांके विधानसभा क्षेत्र में शाम पांच बजे तक वोटिंग हुई।
जिलावार मतदान प्रतिशत
हजारीबाग - 61.95
रामगढ - 61.54
कोडरमा - 65.47
चतरा - 61.42
गिरिडीह - 63.51
बोकारो - 66.12
सरायकेला - 71
रांची - 56.03
आगे देखें वोटिंग से जुड़ी तस्वीरें...