पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झाविमो विधायक अरविंद कुमार समेत १२ गिरफ्तार

झाविमो विधायक अरविंद कुमार समेत १२ गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। झारखंड में सरायकेला खरसावां जिले के ईचागढ विधान सभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार साधु चरण महतो पर झारखंड विकास मोर्चा के विधायक अरविंद कुमार सिंह के समर्थकों ने कल देर रात हमला कर दिया।
हालांकि इस घटना में महतो बाल-बाल बचे। राज्य के पुलिस महानिरीक्षक राजीव कुमार ने मंगलवार को बताया कि सिंह के समर्थकों ने देर रात महतो पर हमला किया था। इस सिलसिले में ईचागढ के विधायक अरविंद कुमार समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने कई चक्र गालियां भी चलाईं। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने चुनाव आयोग से इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराये जाने की मांग की है।