पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम हेमंत सोरेन ने डाला वोट, देखिए वोटिंग की तस्वीरें

सीएम हेमंत सोरेन ने डाला वोट, देखिए वोटिंग की तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो : रांची के सेंट फ्रांसिस स्कूल में वोट डालने पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन। साथ में हैं उनकी पत्नी कल्पना सोरेन।
रांची। सीएम हेमंत सोरेन ने रांची के संत फ्रांसिस स्कूल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने भी वोट डाला। गिरिडीह जिले में नक्सली फायरिंग समेत कई स्थानों पर छिटपुट झड़प के बावजूद बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इन सीटों पर ओवरऑल 61 फीसदी वोटिंग हुई है।
इन्होंने भी डाला वोट
रांची में केंद्रीय झारखंड के राज्यपाल डॉ सैय्यद अहमद, लेखिका व झामुमो प्रत्याशी डॉ महुआ माजी, टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने डाला वोट। हजारीबाग में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, कोडरमा में मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सिल्ली में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने भी किया मताधिकार का प्रयोग।
इन सीटों पर वोट : झारखंड के कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, रामगढ़, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, धनवार, गोमिया, बेरमो, ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी सीट पर 3 बजे तक मतदान हुआ। वहीं रांची, हटिया और कांके विधानसभा क्षेत्र में शाम पांच बजे तक वोटिंग हुई।
जिलावार मतदान प्रतिशत
हजारीबाग - 61.95
रामगढ - 61.54
कोडरमा - 65.47
चतरा - 61.42
गिरिडीह - 63.51
बोकारो - 66.12
सरायकेला - 71
रांची - 56.03
आगे की तस्वीरों में देखें कई नेताओं समेत रांची के डीआईजी ने भी डाला वोट...
फोटो : राजीव गोस्वामी/आरके राकेश।