पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिसेज धोनी ने डाला वोट, कहा पहली बार देखा माही के स्कूल का कैंपस

मिसेज धोनी ने डाला वोट, कहा- पहली बार देखा माही के स्कूल का कैंपस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(साक्षी धोनी ने वोट डालने के बाद ट्विटर पर पोस्ट की यह तस्वीर।)
रांची। इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने मंगलवार को रांची के जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम), श्यामली में बने पोलिंग बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के तुरंत बाद उन्‍होंने अपनी तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, "First time saw Mahi's school campus.... Also I Voted today!! #Jharkhand please come out and Vote !! (पहली बार माही का स्कूल कैंपस देखा... आज वोट भी डाला!! झारखंड प्लीज बाहर निकलिए और अपना वोट डालिए!!)" मालूम हो कि धोनी ने जवाहर विद्या मंदिर में ही अपनी स्कूली पढ़ाई की है।
ब्रांड एंबेसडर धोनी खुद नहीं डाल पाए वोट
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड निर्वाचन आयोग ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था। लेकिन वह खुद अपना वोट नहीं डाल पाए। धोनी अभी भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए विदेश दौरे पर हैं। उन्होंने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किसी कैंपेन में भी भाग नहीं लिया, जबकि उस दौरान वह काफी समय रांची में रहे।
तीरंदाज दीपिका मतदान से दूर
इलेक्शन कमीशन ने मतदान के प्रति युवाओं को आकर्षित करने के लिए तीरंदाज दीपिका कुमारी को भी ब्रांड एंबेसडर बनाया था। लेकिन वह भी आज वोट नहीं डाल रही हैं। उनकी तस्वीरों वाली होर्डिंग पूरे रांची में जरूर दिखाई देती रहीं। धोनी होर्डिंग्स पर भी नहीं दिखाई दिए।
आगे की स्लाइड में देखें झारखंड के राज्यपाल ने डाला वोट...