पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो केन बम बरामद

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो केन बम बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(गिरिडीह के केंदुआडीह जंगल में मुठभेड़ के बाद बरामद केन बम।)
रांची। झारखंड में गिरिडीह जिले के धनवार विधानसभा क्षेत्र में गामा थाना के केन्दुआडीह गंडाल में मगलवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड हुई। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

गिरिडीह जिले के एसपी क्रांति कुमार गड़िदेशी ने बताया कि पुलिस और नक्सलियों के बीच में हुई मुठभेड में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन दोनों ओर से करीब 40 राउंड गोलियां चलीं। गड़िदेशी ने बताया कि घटनास्थल से दो केन बम बरामद किेए गए जिन्हें निष्क्रिय कर दिया गया। इस बीच जिला उपायुक्त (डीसी) मुकेश वर्मा ने कहा कि घटनास्थल के निकट कोई मतदान केन्द्र नहीं था।
फोटो - अनिमेष नचिकेता।