फोटो : रांची के अशोक नगर स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद अपनी दादी व नानी मां के साथ रांची के डीडीसी राहुल सिन्हा।
रांची। रांची के डीडीसी (उपविकास आयुक्त) व युवा आईएएस राहुल सिन्हा ने भी झारखंड विधानसभा चुनावों के दौरान मंगलवार को अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने अपने साथ अपनी दादी और नानी मां को भी वोट दिलाया।
मन में जोश, आंखों में उत्साह
93 वर्ष की उनकी दादी इंदिरा रानी ने काफी समय बाद वोट डाला। इसके अलावा राहुल सिन्हा की 81 वर्ष की नानी विमला कुमारी सिन्हा ने भी वोट दिया। लंबे समय के बाद वोट डालकर दोनों इंदिरा और विमला काफी खुश नजर आईं। रांची के अशोक नगर स्थित एक मतदान केंद्र में वोट डालने के बाद उनकी आंखों में उत्साह नजर आया।
केन्याई प्रतिनिधिमंडल को भी दिखाया चुनाव
इसके अलावा डीडीसी राहुल सिन्हा ने केन्या से भारतीय चुनाव प्रक्रिया के अध्ययन के लिए आए एक केन्याई प्रतिनिधिमंडल को भी चुनाव से संबंधित कई चीजों की जानकारी दी। कंपोजिट कंट्रोल रुम, पोलिंग प्रोसेस समेत चुनाव प्रक्रिया की अन्य बारीकियों के बारे में डीडीसी ने उन्हें विस्तार से समझाया।
संतुष्ट व खुश हुए केन्याई
सारी प्रक्रिया को देखने सुनने के बाद केन्याई प्रतिनिधिमंडल काफी संतुष्ट व खुश नजर आया। दल में नौ लोग शामिल थे। इसका नेतृत्व नीमा कैंसिया कर रही थीं। टीम में विंसेट साइताबुरु, बी साकी, मो एरेस, पीटर मुईगई, एवने मुटाई, डेनियल लेनारम, सैमुएल नैटुला और बी ओबोनगोया शामिल थे।
आगे देखें खबर से संबंधित तीन और तस्वीरें -