पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अरगोड़ा विद्यालय : ईवीएम खराब, एक घंटा मतदान बाधित

अरगोड़ा विद्यालय : ईवीएम खराब, एक घंटा मतदान बाधित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो कैप्शन : खराब ईवीएम के चलते लगी लंबी कतार और खराब ईवीएम
भास्कर संवाददाता, रांची
अरगोड़ा प्राथमिक विद्यालय को मतदान चल रहा था। दिन के ११.३० बजे हैं। विद्यालय के फ्लोर वन पर पर बूथ संख्या २२५ पर मतदान के लिए लगी कतार लंबी होती जा रही थी। मतदान में लगे अधिकारियों ने बताया कि ईवीएम अचानक खराब हो गया है। थोड़ा बहुत शोरगुल होता है। कतार में लगे लोगों ने अधिकारियों से पूछा कि ईवीएम ठीक नहीं होगा क्याω पीठासीन अधिकारी एडी चौधरी ने बताया कि इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दे दी है। लगभग एक घंटे बाद १२.२४ बजे ईवीएम बदला जाता है। इसके बाद फिर मतदान शुरू होता है। तब तक मतदान करने वाले लोगों की कतार लंबी हो चुकी थी।
फर्श पर रखा था ईवीएम
प्राथमिक विद्यालय अरगोड़ा में मतदान की व्यवस्था बेहद खराब थी। ईवीएम फर्श पर रखा हुआ था। इस कारण बुजुर्ग़ लोगों को मतदान करने में काफी परेशानी हो रही थी। ६५ वर्षीय मनोज सिंह ने बताया कि मैं ठीक से बैठ नहीं सकता हूं। वोट देने में काफी परेशानी हुई। मतदान में लगे अधिकारियों का कहना है कि इसमें हम क्या कर सकते हैं। व्यवस्था करना हमारी जिम्मेदारी नहीं है।