पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पल पल की खबर लेते रहें अधिकारी

पल-पल की खबर लेते रहें अधिकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोट : तस्वीर माणिक बोस

कर्सर : कंपोजिट कंट्रोल रूम से भास्कर लाइव

भास्कर संवाददाता. रांची

जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर जिले का कंपोजिट कंट्रोल रूम सुबह से ही ऑनलाइन था। सुबह से परिसर में गहमा-गहमी का माहौल था। एक ओर पुलिस जवानों की भीड़ तो दूसरी ओर रिजर्व में रखे गए मतदान कमिर्यों की। वहीं, सुबह छह बजे से ही कंट्रोल में तैनात सीडीपीओ,पर्यवेक्षिकाओं समेत अफसर पहुंच चुके थे। डीसी विनय कुमार चौबे सुबह ६.३० बजे पहुंचे। इसके बाद लगातार शाम पांच बजे तक बैठे रहें। साथ में एसएसपी प्रभात कुमार, एसएसबी के कमाडेंट समेत एडीएम लॉ एन ऑर्डर इकबाल आलम अंसारी, कंट्रोल रूम में तैनात महिलाओं को कोआर्डिनेट कर रहे एनएन वर्मा, सहायक प्रभारी जेवियर हेरेंज और श्वेता गुप्ता दिनभर तैनात रहें। हालांकि, बीच में डीसी और एसएसपी बूथों के राउंड पर निकले थे। कंट्रोल में निर्वाचन आयोग से एक से एक सूचना दी जा रही थी। जैसे-जैसे शिकायतें मिल रही थी, अफसर उसे निबटारे में जुटे रहें। यहीं पर एसएमएस मॉनिटरिंग सेल भी काम कर रहा था। कई कर्मचारी लैपटॉप पर डाटा कलेक्शन में जुटे रहें। शाम पांच बजे तक कंट्रोल रूम में अफसर जमें थे।