रांची। प्रदेश राजद अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह ने राजमहल जिलाध्यक्ष सत्यनारायण यादव को उनके पद से हटा दिया है। उनकी जगह राजकिशोर यादव को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस बात की जानकारी राजद के प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने रांची में दी।
उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में राजद कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है। इसलिए राजमहल जिलाध्यक्ष बदला गया है। नये राजद जिलाध्यक्ष को पार्टी प्रत्याशी अरुण मंडल के समर्थन में मजबूती से काम करने को कहा गया है। काम में कोताही बरतने के आरोप में राजद ने चुनाव के बीच में इससे पहले गोड्डा जिलाध्यक्ष को पद और पार्टी दोनों से हटा दिया था।