पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंद रहीं शहर की अधिकतर थोक व खुदरा दुकानें

बंद रहीं शहर की अधिकतर थोक व खुदरा दुकानें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची : विधान सभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को रांची के अपर बाजार, पंडरा, रातू रोड, मेन रोड, कोकर, चर्च रोड, डोरंडा, लालपुर, पुरुलिया रोड सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में छिटपुट ही दुकानेंं ही खुलीं थी। मेनरोड के फुटपाथ की दुकानें भी बंद रहीं। दुकाने बंद रहने के कारण चारो तरफ सन्नाटा पसरा था। सिर्फ लोग अपने घरों से पोलिंग बूथ वोट देने जा रहे थे। इससे पहले झारखंड चैंबर ऑफर कॉमर्स और रांची चैंबर के संयुक्त आह्वान पर अपर बाजार और पंडरा की थोक दुकानों को चुनाव के दिन बंद करने का आग्रह किया गया था। इनमें कार्यरत कर्मचारियों और कामगारों का सवैतनिक अवकाश घोषित की गई थी। रांची चेंबर के अध्यक्ष शंभू गुप्ता ने बताया की सभी सदस्य प्रतिष्ठानें सोमवार को पूरी तरह से बंद रहीं। चेंबर के सदस्य भी सुबह से ही लोगों को मतदान करने का आग्रह कर रहे थे। उन्होंने बताया कि रांची चैंबर के सभी सदस्य प्रतिष्ठान के संचालकों और कर्मचारियों के परिवार व परिजन ने वोटिंग की।