चुनाव के दिन सुबह से मुस्तैद रहा चैंबर
रांची : विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के लिए मंगलवार की सुबह से ही रांची के विभिन्न क्षेत्रों में चैंबर के सदस्य मुस्तैद दिखे। अपर बाजार, रातू रोड, अशोक नगर, पिस्का मोड़, मेन रोड , हरमू आदि क्षेत्रों में चैंबर के सदस्य सुबह से ही लोगों को मतदान का महत्व बताते देखे गए। ये लोगों को उनके पोलिंग बूथ नंबर के साथ क्रम संख्या बताने में मदद कर रहे थे। झारखंड चैंबर के अध्यक्ष रतन मोदी ने बताया कि इस वर्ष बिजनेस कम्यूनिटी के लगभग सभी लोगों ने अपना मतदान किया है। चैंबर की कोशिश शुरू से ही लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए रही और यह सफल रहा। उन्होंने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव से ज्यादा वोटिंग इस विधानसभा चुनाव में हुई है। रांची के सभी क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान हुआ है। कहीं भी किसी प्रकार की दिक्कतें लोगों को नहीं हुई। झारखंड चैंबर के महासचिव पवन शर्मा, शशांक भारद्वाज, कुणाल आजमानी, विनय अग्रवाल, राम बांगड़, आनंद गोयल, श्याम सुंदर अग्रवाल, सोनी मेहता सहित कई चैंबर सदस्यों ने विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही बूथों में लोगों की परेशानियां दूर करते देखे गए। ♥