- Hindi News
- टीवीएनएल की दो नम्बर यूनिट से उत्पादन,झारखंड में बिजली संकट खत्म
टीवीएनएल की दो नम्बर यूनिट से उत्पादन,झारखंड में बिजली संकट खत्म
रांची। टीवीएनएल की दो नम्बर यूनिट से उत्पादन शुरू हो गया है। मंगलवार देर रात इस यूनिट से उत्पादन आरंभ हुआ। यह यूनिट पिछले चार दिनों से बंद था। इस वजह से झारखंड में करीब 170 मेगावाट कम बिजली आपूर्ति हो रही थी। इस यूनिट से उत्पादन शुरु होने के बाद झारखंड में बिजली संकट का समाधान हो गया है। राज्य को करीब 900 मेगावाट बिजली की जरूरत है। लेकिन आधुनिक पावर, मैथन पावर से उत्पादन ठप होने और टीवीएनएल की दो नम्बर यूनिट के बंद होने से राज्य में बिजली संकट के हालात पैदा हो गये थे और कई जिलों में लोड शेडिंग शुरू कर दिया गया था। झारखंड बिजली वितरण निगम के एमडी केके वर्मा ने कहा है कि राज्य में बिजली आपूर्ति सामान्य है।