रांची। झारखंड हाईकोर्ट में एंबुलेंस की कमी जल्द दूर हो जाएगी। स्वास्थ्य विभाग झारखंड हाईकोर्ट को जल्द ही एक एंबुलेंस देगा। इसके लिए विभाग चुनाव आचार सहिंता खत्म होने का इंतजार कर रहा है। झारखंड हाईकोर्ट परिसर में अपना एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने की वजह से कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। आपात स्थिति में रिम्स या सदर अस्पताल का एंबुलेंस से काम चलाया जाता है। जरूरत पड़ने पर कई बार एंबुलेंस देर से पहुंचती है। इस वजह से रांची हाईकोर्ट की तरफ से स्वास्थ्य विभाग को एक स्थायी एंबुलेंस उपलब्ध कराने को कहा गया था।