पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवाओं के भविष्य के साथ मजाक कर रहे हैं प्रधानमंत्री: लालू

युवाओं के भविष्य के साथ मजाक कर रहे हैं प्रधानमंत्री: लालू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद।
रांची। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने दावा किया है कि तीसरे चरण के मतदान में यूपीए उम्मीदवारों के पक्ष में जनता ने वोट दिया है। रांची में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की असलियत जान गयी है। इसलिए उसके प्रत्याशियों के खिलाफ वोटिंग कर रही है। लालू प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काला धन, मंहगायी और रोजगार को लेकर जो वादे लोकसभा चुनाव में किये थे, उन सभी को पूरा करने में वे पूरी तरह विफल रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के युवाओं के साथ मजाक कर रहे हैं। एक तरफ वह रोजगार देने की बात करते हैं। वहीं दूसरी तरफ सरकारी नौकरी के वैकेंसी पर रोक लगाते हैं। लालू प्रसाद ने दावा किया कि झारखंड में भाजपा की कोई हवा नहीं है और यूपीए के दल चुनाव के बाद सरकार बनाने में कामयाब होंगे। दो दिनों के दौरे पर सोमवार से झारखंड में है। आज लालू प्रसाद बोकारो, देवघर और बगोदर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।