पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीडीपीआई ट्रेनर्स डॉट कॉम

जीडीपीआई ट्रेनर्स डॉट कॉम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। जीडी (ग्रुप डिसकशन) और पीआई (पर्सनल इंटरव्यू) की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए www.gdpitrainers.comपर तमाम तरह की गाइलाइंस उपलब्ध हैं। यह वेबसाइट आईआईएम के पूर्व छात्रों द्वारा संचालित पायनियर बी फैक्ट्री कंसलटेंसी एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की एक उम्दा पहल है।
बी फैक्ट्री की सेंटर हेड (जमशेदपुर) मनीषा रॉय ने बताया कि इस वेबसाइट में कई विशेषताएं हैं, जो अभ्यर्थियों के लिए काफी मददगार है। इसमें ऐसे इंटरव्यूअर्स के एक्सपीरियंस हैं जो इंडस्ट्री एक्सपर्ट हैं और आईआईएम जैसी संस्थाओं से जुड़े हैं। वेबसाइट पर उन अभ्यर्थियों का एक्सपीरियंस भी पढ़ा जा सकता है जिन्होंने महत्वपूर्ण परीक्षाओं के इंटरव्यू पास किए हैं अथवा फेस किए हैं।
मनीषा ने बताया कि वेबसाइट पर ब्लॉग्स भी हैं जिनमें मैनेजमेंट, जेनरल नॉलेज तथा बैंकिंग से संबंधित विषयों की व्याख्या की गई है। करेंट अफेयर्स के लिए यहां नए आर्टिकल्स तथा हर दिन के विशेष समाचार भी अपडेट किए जाते हैं। वेबसाइट पर पर्सनालिटी डेवलपमेंट से जुड़ी जानकारियां भी दी गई हैं।