पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएस का रिश्तेदार बताया, डॉक्टर दंपत्ति पर शुरू हो गई कार्रवाई

सीएस का रिश्तेदार बताया, डॉक्टर दंपत्ति पर शुरू हो गई कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। सरकारी आदेश नहीं मानने और खुद को पूर्व मुख्य सचिव का रिश्तेदार बताना डॉक्टर दंपत्ति के लिए महंगा साबित हो रहा है। इन दोनों डॉक्टरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू ही गई है। दरअसल, डॉक्टर दंपत्ति की प्रतिनियुक्ति पाकुड़ कर दी गई थी। इन दोनों ने वहां योगदान नहीं दिया और यह कहकर विरोध जताया कि वे लोग पूर्व मुख्य सचिव सुधीर प्रसाद के संबंधी हैं, इस कारण जानबूझकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। स्वास्थ्य सचिव सह अपर मुख्य सचिव ने इसे गंभीरता से लिया और इन दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने का आदेश दिया। दोनों के खिलाफ प्रपत्र क गठित कर लिया गया है। पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक कुमार मिश्र इसकी जांच करेंगे।

क्या है मामला

स्वास्थ्य विभाग के दो चिकित्सकों पूर्व आरसीएच पदाधिकारी डॉ उपेंद्र कुमार सिन्हा व उनकी पत्नी डॉ उमा सिन्हा (सदर अस्पताल, रांची) को पाकुड़ भेज दिया गया था। प्रतिनियुक्ति का आदेश मिलने पर डॉक्टर दंपत्ति ने वहां योगदान नहीं दिया और कहा कि उन्हें निवर्तमान मुख्य सचिव सुधीर प्रसाद का संबंधी होने के नाते व्यक्तिगत रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। यही वजह है कि उन्हें बैक डेट से चिट्ठी निकाल कर वर्तमान पदस्थापन स्थल से 430 किमी दूर प्रतिनियुक्त किया गया है। साथ ही अपर निदेशक स्तर के अधिकारी होने के बाद भी सिविल सर्जन के मातहत भेजे गये हैं, जो काफी नीचे रैंक का अधिकारी होते हैं। यही नहीं यह तबादला स्थापना से न होकर सचिव सेल से किया गया।