पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ पीके पांडेय पर विभागीय कार्रवाई शुरू

डॉ पीके पांडेय पर विभागीय कार्रवाई शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। चुनाव कार्य में सहयोग नहीं करने समेत कई आरोपों के मामले में निलंबित किए गए रामगढ़ के निवर्तमान सिविल सर्जन डॉ प्रदीप कुमार पांडेय के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। विभागीय कार्रवाई के लिए संचालन पदाधिकारी पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक कुमार मिश्र बनाए गए हैं। उनके खिलाफ प्रपत्र क (आरोप) गठित कर लिया गया है।

इससे पहले शुक्रवार को चुनाव कार्य में सहयोग नहीं करने के आरोप में डॉ पांडेय को निलंबित किया गया था। निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय स्वास्थ्य निदेशालय, नामकुम में रखा गया है। प्रपत्र क में डॉ प्रदीप कुमार पांडेय को विधान सभा चुनाव में अपेक्षित सहयोग नहीं करने तथा विभागीय निर्देशों की अवहेलना का आरोप लगाया गया है। साथ ही दर्ज प्राथमिकी के खिलाफ बयानबाजी करना भी आरोपों में शामिल है।
इससे पहले अनियमितता बरतने के मामले में डॉ पांडेय की गिरफ्तारी का गैर जमानती वारंट न्यायालय से जारी किया गया है। सिविल सजर्न पर वित्तीय अनियमितता बरते जाने व गबन का मामला रामगढ़ थाना में दर्ज है। अनियमितता पर जांच की टीम भी गठित की गई थी। इस मामले के अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारी ने वारंट के लिए न्यायालय में अर्जी दी थी। कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया कि सिविल सर्जन को 30 दिनों के अंदर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें। जांच में अनियमितता पाए जाने पर सिविल सर्जन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।