पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झारखंड में १४ वर्षों में सरकारें बनी और गिरी लेकिन चली नहीं : अमित शाह

झारखंड में १४ वर्षों में सरकारें बनी और गिरी लेकिन चली नहीं : अमित शाह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो : गिरिडीह में जनसभा को संबांधित करते भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
रांची/गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को झारखंड के गिरिडीह में चुनावी रैली की। यहां उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा, ''राहुल बाबा जहां-जहां प्रचार के लिए जाते हैं, वहां भाजपा की सरकार बन जाती है।'' इसके लिए उन्होंने महाराष्ट्र और हरियाणा का उदाहरण दिया। शाह ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के पांच महीने के दौरान ही सितंबर में सबसे कम महंगाई रही और पेट्रोल के दाम पांच बार घटे, लेकिन कांग्रेस के शासन में एक बार भी पेट्रोल के दाम नहीं घटे।
शाह ने कहा कि झारखंड के गठन के 14 सालों में यहां सरकारें बनती और गिरती देखी, लेकिन सरकारें चलती नहीं देखी हैं। यहां नौ सरकारें बनीं और तीन बार राष्ट्रपति शासन लगा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्य में सरकार बनने के बाद ही राज्य का विकास हो पाएगा। शाह बोले, ''झारखंड कोयले की दृष्टि से संपन्न राज्य है, इसे रॉयल्टी के रूप में ढाई लाख करोड़ रुपए की राशि मिलेगी, जिससे झारखंड का पूर्ण रूप से विकास किया जाएगा।"
आगे की स्लाइड्स में देखें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जनसभा की तस्वीरें...
फोटो : अंजनी कुमार।